शेयर मंथन में खोजें

आईसीआईसीआई लोम्बार्ड (ICICI Lombard) और मोबिक्विक (Mobikwik) ने मिलाया हाथ

देश की प्रमुख निजी क्षेत्र की गैर-जीवन बीमा कंपनियों में से एक आईसीआईसीआई लोम्बार्ड (ICICI Lombard) ने मोबिक्विक (Mobikwik) के साथ समझौता किया है।

आईसीआईसीआई लोम्बार्ड ने देश के सबसे बड़े डिजिटल वित्तीय सेवा प्लेटफॉर्म में से एक मोबिक्विक के साथ साइबर-बीमा कवर प्रदान करने के लिए हाथ मिलाया है।
दोनों कंपनियों की साझेदारी से उपभोक्ताओं को ऑनलाइन, बैंक खातों, डेबिट / क्रेडिट कार्ड और मोबाइल वॉलेट में अनधिकृत और धोखाधड़ी वाली लेन-देन से सुरक्षा मिलेगी। मोबिक्विक के उपयोगकर्ता आईसीआईसीआई लोम्बार्ड की वाणिज्यिक साइबर बीमा पॉलिसी के जरिये तनाव मुक्त और सुरक्षित लेनदेन का लाभ उठा सकते हैं।
50,000 रुपये की बीमा राशि के साथ साइबर बीमा पॉलिसी केवल 99 रुपये प्रति महीने पर प्राप्त की जा सकती है।
बीएसई में आईसीआईसीआई लोम्बार्ड का शेयर 968.70 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज गिरावट के साथ 957.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 984.90 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब 3.10 बजे कंपनी के शेयरों में 8.10 रुपये या 0.84% की वृद्धि के साथ 976.80 रुपये पर लेन-देन हो रही है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 44,371.43 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,012.00 रुपये और निचला स्तर 683.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 18 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख