शेयर मंथन में खोजें

52 हफ्तों का शिखर छू कर फिसला ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) का शेयर

आज ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) का शेयर अपने पिछले 52 हफ्तों के ऊपरी स्तर तक चढ़ा।

हालाँकि इसके बाद बैंक के शेयरों में बिकवाली हुई, जिससे यह लाल निशान में पहुँच गया। ऐक्सिस बैंक के प्रबंधन ने कहा है कि अगले 3 साल में 18% रिटर्न-ऑन-इक्विटी (आरओई) देने पर ध्यान केंद्रित किया गया है। प्रबंधन की इस घोषणा से शुरुआती कारोबार में बैंक के शेयर में तेजी देखने को मिली थी।
खबरों के अनुसार प्रबंधन की नयी घोषणा के बाद कई ब्रोकिंग फर्मों ने ऐक्सिस बैंक के लिए लक्ष्य में संशोधन किया है। इनमें सीएलएसए ने 840 रुपये और नोमुरा ने 900 रुपये का लक्ष्य तय किया है।
बीएसई में ऐक्सिस बैंक का शेयर 761.00 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले बेहद मामूली वृद्धि के साथ 761.10 रुपये पर खुला और साढ़े 9 बजे के करीब 766.70 रुपये तक चढ़ा, जो इसके पिछले 52 हफ्तों का भी शिखर है। करीब 12 बजे बैंक के शेयरों में 2.45 रुपये या 0.32% की कमजोरी के साथ 758.55 रुपये के भाव पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 1,95,040.59 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में ऐक्सिस बैंक के शेयर का निचला स्तर 477.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 20 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख