शेयर मंथन में खोजें

टाटा स्टील बीएसएल ने लिया टाटा स्टील (Tata Steel) को और शेयर आवंटित करने का निर्णय

टाटा स्टील बीएसएल (Tata Steel BSL) की निदेशक समिति ने प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर टाटा स्टील (Tata Steel) को अतिरिक्त 11.09% शेयर आवंटित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

टाटा स्टील बीएसएल, जिसे पहले भूषण स्टील के नाम से जाना जाता था, टाटा स्टील को 10 रुपये प्रति वाले 4,20,00,00,000 शेयर आवंटित करेगी, जिनका कुल मूल्य 4,200 करोड़ रुपये है।
इससे पहले टाटा स्टील बीएसएल के बोर्ड ने टाटा स्टील को 10 रुपये प्रति वाले 6,50,00,00,000 शेयर जारी करने के प्रस्ताव पर मुहर लगायी थी, जिनका कुल मूल्य 6,500 करोड़ रुपये है।
गौरतलब है कि टाटा स्टील ने पिछले साल भूषण स्टील का अपनी सहायक कंपनी बामनीपाल स्टील (Bamnipal Steel) के जरिये अधिग्रहण किया था।
दूसरी तरफ बीएसई में टाटा स्टील का शेयर 513.55 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले हल्की बढ़त के साथ 515.30 रुपये पर खुला और अभी तक के सत्र में 522.95 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। पौने 11 बजे के करीब यह 4.75 रुपये या 0.92% की बढ़ोतरी के साथ 518.30 रुपये के भाव पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 59,380.44 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 646.70 रुपये और निचला स्तर 442.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 22 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख