शेयर मंथन में खोजें

तो इसलिए हुआ वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) और जी एंटरटेनमेंट (Zee Entertainment) के बीच करार

देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) ने जी एंटरटेनमेंट (Zee Entertainment) के साथ समझौता किया है।

दोनो कंपनियों ने तेजी से बढ़ते ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 (ZEE5) के लिए करार किया है। साझेदारी, जिसके तहत देश में डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र के विस्तार को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखा गया है, के अंतर्गत जी5 का कंटेंट पोर्टफोलिओ वोडाफोन आइडिया के उपभोक्ताओं को वोडाफोन प्ले (Vodafone Play) के साथ ही आइडिया मूवीज ऐंड टीवी (Idea Movies & TV) ऐप्प पर भी उपलब्ध होगा।
वोडाफोन आइडिया के उपभोक्ता जी5 के 12 भाषाओं में उपलब्ध कंटेंट का आनंद ले सकेंगे, जिनमें हिंदी और अंग्रेजी के अलावा बांग्ला, मलयालम, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मराठी, उड़िया, भोजपुरी, गुजराती और पंजाबी शामिल हैं। जी5 के कंटेंट में बच्चों की सामग्री, सिनेप्ले, लाइव टीवी और स्वास्थ्य एवं जीवन शैली की सामग्री शामिल है।
दूसरी तरफ बीएसई में जी एंटरटेनमेंट का शेयर 443.25 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले हल्की बढ़त के साथ 446.85 रुपये पर खुला। मगर शुरुआती कारोबार में ही कंपनी के शेयर में गिरावट शुरू हो गयी, जिससे यह 431.90 रुपये के एक महीने के निचले स्तर तक गिरा।
11 बजे के करीब जी एंटरटेनमेंट का शेयर 8.25 रुपये या 1.86% की गिरावट के साथ 435.00 रुपये के भाव पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 41,780.29 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 609.75 रुपये और निचला स्तर 288.95 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 22 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख