शेयर मंथन में खोजें

नये मल्टीप्लेक्स के शुभारंभ की खबर के बावजूद पीवीआर (PVR) में कमजोरी

पीवीआर (PVR) ने हैदराबाद के नेक्स्ट गैलेरिया मॉल में 6 स्क्रीन वाले एक नये मल्टीप्लेक्स का शुभारंभ किया है।

पीवीआर का यह नया मल्टीप्लेक्स 2के बार्को प्रोजेक्शन सिस्टम, डॉल्बी 7.1 सर्राउंड साउंड सिस्टम और नेक्सजेन 3डी स्क्रीन से लैस है। इसके साथ ही देश के 64 शहरों में 162 जगहों पर पीवीआर के मल्टीप्लेक्सों की कुल 754 स्क्रीन हो गयी हैं।
वहीं तेलंगाना में 10 स्थानों पर कंपनी की 58 स्क्रीन हो गयी हैं। वहीं दक्षिण भारत में कंपनी की 43 स्थानों पर 259 स्क्रीन हो गयी हैं। पीवीआर के 26,630 वर्ग फीट में फैले नये मल्टीप्लेक्स में 985 लोगों के बैठने की क्षमता है।
दूसरी तरफ बीएसई में पीवीआर का शेयर 1,630.40 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली गिरावट के साथ 1,628.05 रुपये पर खुला। अभी तक के कारोबार में इसका ऊपरी स्तर 1,664.30 रुपये और निचला स्तर 1,603.00 रुपये रहा है। करीब पौने 2 बजे कंपनी के शेयरों में 8.75 रुपये या 0.54% की कमजोरी के साथ 1,621.65 रुपये पर लेन-देन हो रही है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,707.00 रुपये और निचला स्तर 1,064.55 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 22 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख