शेयर मंथन में खोजें

जायडस कैडिला (Zydus Cadila) : नयी दवा के लिए यूएसएफडीए की मंजूरी मिली

जायडस कैडिला (Zydus Cadila) को एक नयी दवा की बिक्री के लिए अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक यूएसएफडीए (USFDA) ने हरी झंडी दिखा दी है।

कंपनी को यूएसएफडीए ने ल्यूरसिडोन हाइड्रोक्लोराइड (Lurasidone Hydrochloride) गोलियों की बिक्री के लिए हरी झंडी दिखायी है।
कंपनी इस दवा का उत्पादन स्थित समूह के अहमदाबाद में स्थित संयंत्र में करेगी।
इस दवा का उपयोग कई मानसिक / मनोदशा संबंधी विकारों जैसे कि सिजोफ्रेनिया, द्विध्रुवी विकार से जुड़े अवसाद के इलाज के लिए किया जाता है। यह मतिभ्रम (ऐसी चीजों को सुनना / देखना जो वहाँ नहीं हैं) को कम करने में भी मदद कर सकती है।
दूसरी तरफ बीएसई में कैडिला हेल्थकेयर का शेयर 338.00 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की बढ़ोतरी के साथ 340.50 रुपये पर खुला। हालाँकि करीब साढ़े 10 बजे के बाद से यह दबाव में ही रहा। आज के कारोबार में इसका ऊपरी स्तर 341.95 रुपये और निचला स्तर 330.50 रुपये रहा। अंत में यह 6.00 रुपये या 1.78% की कमजोरी के साथ 332.00 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 33,988.25 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 432.40 रुपये और निचला स्तर 306.35 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 22 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख