शेयर मंथन में खोजें

तो इन्फोसिस (Infosys) यहाँ करेगी 1 करोड़ डॉलर का निवेश

प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता इन्फोसिस (Infosys) ने 1 करोड़ डॉलर (करीब 70 करोड़ रुपये) का निवेश करने की घोषणा की है।

इन्फोसिस केलिफॉर्निया (अमेरिका) में स्थित कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence) केंद्रित स्टार्ट-अप (Start-Up) द हाउस फंड II (The House Fund II) में 1 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी। लेन-देन के अगले वित्त वर्ष की पहली तिमाही से पहले पूरा होने की उम्मीद है। इस निवेश से इन्फोसिस द हाउस फंड II में 20% से अधिक हिस्सेदारी नहीं मिलेगी।
उधर बीएसई में शुक्रवार को इन्फोसिस का शेयर 3.65 रुपये या 0.49% की वृद्धि के साथ 742.15 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 3,24,240.25 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 771.15 रुपये और निचला स्तर 549.50 रुपये रहा है।
इन्फोसिस आमदनी के हिसाब से दूसरी सबसे बड़ी भारतीय आईटी कंपनी है। वहीं इसी मामले में यह दुनिया की 596वीं सबसे बड़ी सार्वजनिक कंपनी है। हाल ही में ब्रिटेन में स्थित प्रमुख ऑटोमोबाइल और एयरोस्पेस रोल्स रॉयस (Rolls-Royce) ने इंजीनियरिंग और डिजिटल सेवाओं के लिए इन्फोसिस को दीर्घकालिक साझेदार के रूप में चुना है। करार के तहत टिकाऊ ऊर्जा के लिए अपने ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए इन्फोसिस रोल्स-रॉयस को इंजीनयिरिंग और डिजिटल समाधान मुहैया करेगी। (शेयर मंथन, 23 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख