शेयर मंथन में खोजें

जीवीके पावर (GVK Power) की सहायक कंपनी बढ़ायेगी मुम्बई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे में हिस्सेदारी

जीवीके पावर (GVK Power) की सहायक कंपनी जीवीके एयरपोर्ट्स होल्डिंग्स (GVK Airport Holdings) मुम्बई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (Mumbai International Airport) हिस्सेदारी बढ़ायेगी।

जीवीके एयरपोर्ट्स मुम्बई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के 12 करोड़ शेयरों को 10 रुपये प्रति के भाव पर खरीदेगी, जो इसकी 10% चुकता शेयर पूँजी है। मौजूदा 50.5% के अलावा बिडवेस्ट (Bidvest) से 13.5% खरीदने और अब अरिक्त 10% के साथ जीवीके एयरपोर्ट्स की मुम्बई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे में कुल 74% हो जायेगी।
उधर शुक्रवार को बाजार में गिरावट के बीच जीवीके पावर में मजबूती देखने को मिली। बीएसई में जीवीके पावर का शेयर 0.21 रुपये या 7.98% की बढ़ोतरी के साथ 7.25 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,144.93 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 17.50 रुपये और निचला स्तर 5.05 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 23 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख