शेयर मंथन में खोजें

आदित्य बिड़ला फैशन (Aditya Birla Fashion) की शेयर पूँजी मे हुई वृद्धि

आदित्य बिड़ला फैशन (Aditya Birla Fashion) की चुकता शेयर पूँजी 7,73,46,22,140 रुपये से बढ़ कर 7,73,48,14,600 रुपये हो गयी है।

कंपनी की शेयर पूँजी में वृद्धि कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना-2017 के तहत 10 रुपये प्रति वाले 19,246 इक्विटी शेयर आवंटि करने के कारण हुई है।
उधर शुक्रवार को बाजार में गिरावट के बीच आदित्य बिड़ला फैशन में भी कमजोरी देखने को मिली। बीएसई में आदित्य बिड़ला फैशन का शेयर 1.40 रुपये या 0.62% की कमजोरी के साथ 224.75 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 17,345.49 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 236.45 रुपये और निचला स्तर 132.15 रुपये रहा है।
आदित्य बिड़ला फैशन 44.3 अरब डॉलर वाले आदित्य बिड़ला समूह का हिस्सा है। पिछले वित्त वर्ष की समाप्ति तक इसका रिटोल क्षेत्र 70 वर्ग फुट का था। कंपनी के 11,000 से अधिक बिक्री केंद्र हैं, जिनमें करीब 2,500 इसके विशेष ब्रांड आउटलेट हैं। (शेयर मंथन, 23 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख