शेयर मंथन में खोजें

इंडिगो (Indigo) ने इस्तांबुल के लिए शुरू की उड़ान

बाजार हिस्सेदारी के लिहाज से देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो (Indigo) ने दिल्ली से इस्तांबुल (तुर्की) के लिए उड़ान शुरू की है।

साथ ही कंपनी ने ज्यादा से ज्यादा भारतीय शहरों से कई अलग-अलग अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए उड़ान शुरू करने का भी ऐलान किया है। इंडिगो की योजना चीन, वियतनाम, ब्रिटेन, म्यनमार और सऊदी अरब के अधिकतम शहरों के लिए भारतीय शहरों से विमान सेवा शुरू करने की योजना है।
खबर है कि एयरलाइन अगले एक-दो सालों में अपने बेड़े में 125 ए321नियो विमानों को भी शामिल कर सकती है। इंडिगो का घरेलू विमान यात्रियों के कुल कारोबार में करीब 40% हिस्सा है।
उधर शुक्रवार को बाजार में गिरावट के बावजूद इंडिगो में बढ़ोतरी देखने को मिली। बीएसई में इंडिगो का शेयर 4.05 रुपये या 0.28% की वृद्धि के साथ 1,426.85 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 54,849.09 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,520.00 रुपये और निचला स्तर 697.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 23 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख