शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के शेयर में 2% की मजबूती

बाजार पूँजी मामले में देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के शेयर में 2% की मजबूती देखने को मिल रही है।

खबरों के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी रिलायंस रिटेल (Reliance Retail) ने उपभोक्ता वस्तु कंपनी आईटीसी (ITC) का पुरुष वस्त्र (Menswear) ब्रांड जॉन प्लेयर्स (John Players) को खरीद लिया है। इसी खबर का रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर पर सकारात्मक असर पड़ा दिख रहा है।
आईटीसी ने पुनर्गठन योजना के हिस्से के रूप में जॉन प्लेयर्स सहित इसका संबंधित ट्रेडमार्क और बौद्धिक संपदा की भी बिकवाली कर दी है। हालाँकि अभी सौदे से संबंधित वित्तीय जानकारी नहीं दी गयी है।
दूसरी तरफ बीएसई में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 1,325.25 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में बढ़ोतरी के साथ 1,330.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 1,354.90 रुपये तक चढ़ा है। पौने 2 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 26.65 रुपये या 2.01% की बढ़ोतरी के साथ 1,351.90 रुपये के भाव पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 8,56,928.02 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,386.60 रुपये और निचला स्तर 881.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 26 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख