शेयर मंथन में खोजें

एलआईसी (LIC) द्वारा हिस्सेदारी घटाने से फिसला एसीसी (ACC) का शेयर

करीब ढाई बजे सेंसेक्स में लगभग 200 अंकों की तेजी के बावजूद सीमेंट कंपनी एसीसी (ACC) के शेयर में कमजोरी देखने को मिल रही है।

एसीसी के शेयर में इस समय लगभग आधा फीसदी की गिरावट है। सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी (LIC) के एसीसी में 3.1% हिस्सेदारी घटाने की खबर का सीमेंट कंपनी के शेयर पर नकारात्मक असर दिखा है।
एलआईसी ने 1 फरवरी से 22 मार्च के दौरान एसीसी की 3.1% हिस्सेदारी बेच दी। एसीसी में अब एलआईसी की 6.7% हिस्सेदारी रह गयी है, जो बिकवाली से पहले 9.88% (1.85 लाख शेयर) थी।
बीएसई में एसीसी का शेयर 1,572.00 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में मामूली बढ़ोतरी के साथ 1,575.10 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 1,555.75 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है। 2.30 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 6.80 रुपये या 0.43% की कमजोरी के साथ 1,565.20 रुपये के भाव पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 29,392.46 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,676.00 रुपये और निचला स्तर 1,255.00 रुपये रहा है।
एसीसी के शेयर में पिछले एक महीने में 13% से अधिक और पिछले 9 महीनों में 18% से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। (शेयर मंथन, 26 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख