शेयर मंथन में खोजें

पूँजी जुटाने की योजना से ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) के शेयर ने आज 52 हफ्तों का शिखर छू लिया।

बैंक ने कहा है कि 25 अप्रैल को इसके निदेशक मंडल की बैठक होने जा रही है, जिसमें पूँजी जुटाने पर विचार किया जायेगा। निदेशक मंडल की यह बैठक 26 अप्रैल तक जारी रहेगी, जिसमें चालू वित्त वर्ष और इसकी अंतिम तिमाही के वित्तीय नतीजों पर विचार किया जायेगा।
ऐक्सिस बैंक का निदेशक समूह वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए अंतिम लाभांश, यदि हो, की सिफारिश करने के साथ ही भारतीय या विदेशी मुद्रा में उधार/धन जुटाने पर विचार करेगा।
इसी घोषणा का ऐक्सिस बैंक के शेयर पर सकारात्मक असर देखने को मिलेगा। बीएसई में ऐक्सिस बैंक का शेयर 757.20 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में मजबूती के साथ 762.00 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 769.85 रुपये तक चढ़ा, जो इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर है।
1.40 बजे के बैंक के शेयरों में 7.45 रुपये या 0.98% की मजबूती के साथ 764.65 रुपये के भाव पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 1,96,620.96 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का निचला स्तर 477.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 27 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख