शेयर मंथन में खोजें

आयरलैंड दवा नियामक से संयंत्र के लिए मंजूरी मिलने से चढ़ा वोकहार्ट (Wockhardt) का शेयर

प्रमुख दवा निर्माता कंपनी वोकहार्ट (Wockhardt) के शेयर में 2.5% से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है।

दरअसल हेल्ड प्रोडक्ट्स रेगुलेटरी अथॉरिटी (एचपीआरए), आयरलैंड ने कंपनी के एक संयंत्र को मंजूरी दे दी है, जिसका वोकहार्ट के शेयर पर सकारात्मक असर पड़ा है। आयरलैंड दवा नियामक ने वोकहार्ट के शेंद्रा, औरंगाबाद (महाराष्ट्र) में स्थित संयंत्र को जीएमपी सर्टिफिकेट दे दिया है, जो तीन वर्षों के लिए 31 जनवरी 2022 तक वैध रहेगा।
एचपीआरए ने यूके की स्वास्थ्य नियामक एमएचआरए (MHRA) के साथ मिल कर इस संयंत्र का निरीक्षण किया था।
दूसरी तरफ बीएसई में वोकहार्ट का शेयर 422.05 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में मजबूती के साथ 431.40 रुपये पर खुला। अभी तक के सत्र में यह 443.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
ढाई बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 10.85 रुपये या 2.57% की वृद्धि के साथ 432.90 रुपये के भाव पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 4,791.61 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 852.55 रुपये और निचला स्तर 375.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 27 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख