शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस जियो कर रही है गीगाफाइबर, होम टीवी और ऐप्प वाले ट्रिपल प्ले प्लान का परिक्षण

reliance jio logo

खबरों के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की सहायक कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) एक खास 'ट्रिपल प्ले प्लान' का परिक्षण कर रही है।

इस प्लान में उपभोक्ताओं को एक ही मासिक पैकेज में जियो गीगाफाइबर, जियो होम टीवी और जियो ऐप्प इस्तेमाल करने की सुविधा मिलेगी। हालाँकि जियो ने कुछ चुनिंदा शहरों में गीगाफाइबर कनेक्शन की शुरुआत की है। खबर है कि जियो इस ट्रिपल प्ले प्लान का परिक्षण अपने कर्मचारियों के बीच ही कर रही है।
गौरतलब है कि रिलायंस जियो गीगाफाइबर एक एफटीटीएच (फाइबर-टू-द-होम) सेवा है, जिसके तहत हाई-स्पीड फाइबर के माध्यम से फिक्स्ड लाइन ब्रॉडबैंड कनेक्शन उपलब्ध कराया जायेगा, जिस पर उपभोक्ताओं को 1 जीबी प्रति सैकंड तक की स्पीड मिलेगी। इस सर्विस के अंतर्गत कुछ अन्य सुविधाएँ भी दी जायेंगी, जिनमें राउटर और एक गीगाटीवी सेट-टॉप बॉक्स शामिल होगा।
बीएसई में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 1,367.15 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में वृद्धि के साथ 1,377.00 रुपये पर खुला, जो कारोबार के दौरान इसका ऊपरी स्तर भी रहा। 1,344.90 रुपये का निचला स्तर छू कर अंत में रिलायंस का शेयर 17.05 रुपये या 1.25% की गिरावट के साथ 1,350.10 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 8,55,787.05 करोड़ रुपये है, जो किसी भी अन्य सूचीबद्ध कंपनी की बाजार पूँजी से अधिक है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,386.60 रुपये, जो इसका आज तक का सर्वाधिक स्तर भी है, और निचला स्तर 881.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 27 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख