शेयर मंथन में खोजें

तो इस कारण 5.5% से अधिक उछला टेक्समो पाइप्स (Texmo Pipes) का शेयर

टेक्समो पाइप्स (Texmo Pipes) के शेयर में 5.5% से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है।

कंपनी के निदेशक मंडल ने तरजीही आधार पर प्रमोटर ग्रुप कंपनी श्री पद्मावती इरिेगेशंस (Shree Padmavati Irrigations) को 23.20 रुपये के भाव पर 13 लाख शेयर आवंटित करने को मंजूरी दे दी है। इससे टेक्समो को 3.01 रुपये की प्राप्ति हुई है। इसी खबर से टेक्समो पाइप्स के शेयर को सहारा मिला है।
दूसरी तरफ बीएसई में टेक्समो पाइप्स का शेयर 19.45 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 22.50 रुपये पर खुला है। करीब पौने 10 बजे यह 1.10 रुपये या 5.66% की मजबूती के साथ 20.55 रुपये के भाव पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 51.42 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 40.70 रुपये और निचला स्तर 14.20 रुपये रहा है।
टेक्समो पाइप्स एक प्रमुख प्लासटिक्स पाइप निर्माता कंपनी है, जिसके उत्पाद पोर्टफोलिओ में पीवीसी पाइप्स, पीवीसी और एसडब्ल्यूआर की मोल्डेड फिटिंग, डीडब्ल्यूसी पाइप्स और ड्रिप इनलाइन शामिल हैं। (शेयर मंथन, 28 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख