शेयर मंथन में खोजें

तो ग्रासिम इंडस्ट्रीज (Grasim Industries) इस प्रकार जुटायी 500 करोड़ रुपये की पूँजी

आदित्य बिड़ला ग्रुप (Aditya Birla Group) की कपड़ा उद्योग कंपनी ग्रासिम इंडस्ट्रीज (Grasim Industries) ने 500 करोड़ रुपये की पूँजी जुटायी है।

कंपनी ने यह पूँजी 10 लाख रुपये प्रति वाले 5,000 गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर आवंटित करके जुटायी है। ग्रासिम द्वारा आवंटित किये गये डिबेंचरों पर 7.65% की कूपन दर है। कंपनी ने इन्हें प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर आवंटित किया है।
दूसरी तरफ बीएसई में ग्रासिम इंडस्ट्रीज का शेयर 829.55 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले गिरावट के साथ 829.00 रुपये पर खुला है। करीब 9.35 बजे यह 2.55 रुपये या 0.31% की गिरावट के साथ 827.00 रुपये के भाव पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 54,383.38 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 1,115.00 रुपये और निचला स्तर 688.65 रुपये रहा है।
1948 में शुरू की गयी 24% बाजार हिस्सेदारी के साथ ग्रासिम इंडस्ट्रीज विश्व भर में विस्कोस रेयान फाइबर की सबसे बड़ी निर्माता कंपनी है। ग्रासिम कर्नाटक में एक निजी एयररपोर्ट का भी संचालन करती है। (शेयर मंथन, 28 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख