शेयर मंथन में खोजें

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल (Mahindra & Mahindra Financial) बढ़ायेगी सहायक कंपनी में हिस्सा

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल (Mahindra & Mahindra Financial) को अपनी सहायक कंपनी महिंद्रा रूरल हाउसिंग फाइनेंस (Mahindra Rural Housing Finance) में हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए निदेशक मंडल की मंजूरी मिल गयी है।

महिंद्रा फाइनेंशियल 286.76 करोड़ में नेशनल हाउसिंग बैंक (National Housing Bank) से महिंद्रा रूरल हाउसिंग फाइनेंस के 1,18,91,511 इक्विटी शेयर खरीदेगी। इसके साथ ही महिंद्रा फाइनेंशियल की अपनी सहायक कंपनी में हिस्सेदारी 88.75% से बढ़ कर 98.43% हो जायेगी।
उधर सकारात्मक खबर से महिंद्रा फाइनेंशियल के शेयर में वृद्धि दिख रही है। बीएसई में कंपनी का शेयर 425.00 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 433.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के सत्र में 433.80 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। करीब सवा 10 बजे यह 2.85 रुपये या 0.67% की मजबूती के साथ 427.85 रुपये के भाव पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 26,431.07 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 537.50 रुपये और निचला स्तर 351.00 रुपये रहा है।
देश की प्रमुख ट्रैक्टर फाइनेंस कंपनियों में से एक महिंद्रा फाइनेंशियल ग्रामीण क्षेत्र की गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी है। देश भर में कंपनी के 47 से अधिक उपभोक्ता हैं। (शेयर मंथन, 28 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख