शेयर मंथन में खोजें

बायोकॉन (Biocon) बेचेगी दवा पदार्थ कारोबार, शेयर कमजोर

देश की सबसे बड़ी बायोफार्मास्युटिकल (Biopharmaceutical) कंपनी बायोकॉन (Biocon) अपना दवा पदार्थ कारोबार बेचने जा रही है।

बायोकॉन दवा पदार्थ कारोबार को 33.34 करोड़ रुपये के सौदे में अपनी ही सहायक कंपनी बायोकॉन बायोलॉजिक्स इंडिया (Biocon Biologics India) को स्थानांतरित करेगी। बायोकॉन के निदेशक मंडल ने 01 अप्रैल को हुई अपनी बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
उधर बीएसई में बायोकॉन का शेयर 615.60 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 618.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 611.55 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है। करीब सवा 12 बजे बायोकॉन के शेयरों में 2.75 रुपये या 0.45% की कमजोरी के साथ 612.85 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर बायोकॉन की बाजार पूँजी 36,771.00 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में बायोकॉन का शेयर 718.35 रुपये तक ऊपर गया है, जबकि 543.80 रुपये के निचले भाव तक गिरा है।
1978 में शुरू हुई बायोकॉन का कारोबार 120 से अधिक देशों में मौजूद है। बायोकॉन अपने बायोसिमिलर उत्पाद कई उभरते बाजारों में थोक और सूत्रीकरण दोनों रूपों में बेचती है। इसके अलावा बायोकॉन की सहायक कंपनी सिंजीन इंटरनेशनल एकीकृत एंड-टू-एंड दवा की खोज और विकास सेवाएँ देती है। (शेयर मंथन, 03 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख