शेयर मंथन में खोजें

एचईजी (HEG) बढ़ायेगी भीलवाड़ा एनर्जी में हिस्सेदारी, शेयर मजबूत

ग्रेफाइट इलेक्ट्रोड निर्माता एचईजी (HEG) के शेयर में 1% से अधिक की मजबूती देखने को मिल रही है।

एचईजी की ऑडिट समिति और निदेशक मंडल ने विचार के बाद भीलवाड़ा एनर्जी (Bhilwara Energy) में कंपनी की हिस्सेदारी 29.48% से 49% तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। भीलवाड़ा एनर्जी एचईजी की साथी कंपनी है।
एचईजी ने जानकारी दी है कि अतिरिक्त हिस्सेदारी का अधिग्रहण चालू वित्त वर्ष में पूरी किया जायेगा। सौदे के तहत एचईजी भीलवाड़ा एनर्जी के 3.23 करोड़ शेयरों को 50.09 रुपये प्रति की दर से करीब 162.05 करोड़ रुपये में अधिग्रहित करेगी।
बीएसई में एचईजी का शेयर 2,088.75 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 2,128.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 2,135.10 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। करीब पौने 1 बजे एचईजी के शेयरों में 23.95 रुपये या 1.15% की मजबूती के साथ 2,112.70 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर एचईजी की बाजार पूँजी 8,442.17 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में एचईजी का शेयर 4,950.00 रुपये तक ऊपर गया है, जबकि 1,970.00 रुपये के निचले भाव तक गिरा है। (शेयर मंथन, 03 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख