शेयर मंथन में खोजें

गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) ने पेश की नयी आवासीय परियोजना, शेयर उछला

मुम्बई में स्थित देश की प्रमुख रियल एस्टेट कंपनियों में से एक गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) के शेयर में 7.5% से ज्यादा की मजबूती आयी है।

गोदरेज प्रॉपर्टीज ने नवी मुम्बई के वाशी में एक नयी आवासीय परियोजना पेश की है। 5 एकड़ में फैली इस परियोजना में विभिन्न व्यवस्थाओं वाले आधुनिक आवासीय अपार्टमेंट का करीब 47,000 वर्ग मीटर बिक्री योग्य क्षेत्र है।
वाशी में मौजूद परियोजना के आस-पास शानदार से विकसित सामाजिक और नागरिक इन्फ्रास्ट्रक्चर है, जिसमें कई विद्यालय, अस्पताल और आवासीय तथा कारोबारी क्षेत्र शामिल है।
उधर बीएसई में गोदरेज प्रॉपर्टीज का शेयर 914.30 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 935.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार के दौरान 988.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा, जो इसके पिछले 52 हफ्तों का भी शिखर है।
करीब 3.20 बजे गोदरेज प्रॉपर्टीज के शेयरों में 69.50 रुपये या 7.60% की वृद्धि के साथ 983.80 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 22,473.72 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का निचला स्तर 462.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 05 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख