शेयर मंथन में खोजें

लक्ष्मी विलास बैंक (Lakshmi Vilas Bank) का होगा इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस के साथ विलय

लक्ष्मी विलास बैंक (Lakshmi Vilas Bank) के निदेशक मंडल ने इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस (Indiabulls Housing Finance) के साथ विलय को मंजूरी दे दी है।

लक्ष्मी विलास बैंक के शेयरधारकों को बैंक के 2 रुपये प्रति वाले 100 शेयरों के बदले इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस के 10 रुपये प्रति वाले 14 शेयर मिलेंगे।
गौरतलब है कि 14,302 कर्मियों की क्षमता के साथ नयी कंपनी, जो कि एक बैंक होगा, की शुद्ध संपत्ति 19,472 करोड़ रुपये और ऋण बुक 1.23 लाख करोड़ रुपये की होगी। साथ ही सकल गैर-निष्पादित ऋण (एनपीएल) अनुपात 3.5% और शुद्ध एनपीएल अनुपात 2% होगा।
लक्ष्मी विलास बैंक और इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस का विलय होने पर बनने वाली नयी कंपनी की लगभग 800 शाखाएँ होंगी। साथ ही यह 40,000 करोड़ रुपये की बाजार पूँजी के साथ देश का आठवाँ सबसे बड़ा निजी बैंक होगा।
दूसरी तरफ शुक्रवार को बीएसई में लक्ष्मी विलास बैंक का शेयर 4.40 रुपये या 4.98% की बढ़ोतरी के साथ 92.75 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 2,967.10 करोड़ रुपये है। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में बैंक के शेयर का ऊपरी स्तर 121.75 रुपये और निचला स्तर 54.80 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 06 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख