शेयर मंथन में खोजें

इन्फोसिस (Infosys) ने स्विटजरलैंड में खोला नया ऑफिस

प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता कंपनी इन्फोसिस (Infosys) ने स्विटजरलैंड के बादेन में नया ऑफिस खोला है।

इन्फोसिस की योजना इस ऑफिस के जरिये ऊर्जा और एयरोस्पेस उद्योग में अपने क्लाइंटों को सेवाएँ देने की है। नये दफ्तर से इन्फोसिस की यूरोप में टर्बो-मशीनरी और संचालक ऊर्जा में क्षमता मजबूत होगी।
नये दफ्तर से इन्फोसिस के क्लाइटों को डिजिटलीकरण करने मदद मिलेगी। इसके अलावा इन्फोसिस का नया ऑफिस अक्षय ऊर्जा बाजार तथा एयरोस्पेस वर्टिकल में नवाचारों में जरूरी भूमिका निभायेगा।
उधर शुक्रवार को बीएसई में इन्फोसिस का शेयर 8.00 रुपये या 1.07% की मजबूती के साथ 756.25 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 3,30,400.44 करोड़ रुपये है। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 771.15 रुपये और निचला स्तर 549.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 06 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख