शेयर मंथन में खोजें

सेंचुरी टेक्सटाइल्स (Century Textiles) ने पेश की रियल एस्टेट परियोजना

बिड़ला ग्रुप (Birla Group) की कपड़ा, सीमेंट और कागज निर्माता कंपनी सेंचुरी टेक्सटाइल्स (Century Textiles) ने महाराष्ट्र में एक रियल एस्टेट परियोजना पेश की है।

कंपनी की रियल एस्टेट परियोजना "बिड़ला वन्या" महाराष्ट्र के शहर कल्याण के पास स्थित है। हालाँकि इस सकारात्मक खबर का सेंचुरी टेक्सटाइल्स के शेयर पर असर देखने को नहीं मिला है।
बीएसई में सेंचुरी टेक्सटाइल्स का शेयर 923.85 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज बढ़ोतरी के साथ 930.00 रुपये पर खुला। मगर मजबूत शुरुआत के बाद कंपनी के शेयर का रुख नीचे की ओर है, जिससे यह अभी तक के सत्र में 908.00 रुपये के निचले भाव तक फिसला है।
करीब सवा 11 बजे सेंचुरी टेक्सटाइल्स के शेयरों में 15.55 रुपये या 1.68% की कमजोरी के साथ 908.30 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 10,145.32 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 08 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख