शेयर मंथन में खोजें

जापानी कंपनी के साथ वितरण करार की खबर से वोल्टास (Voltas) में मजबूती

प्रमुख एयर कंडीशनर कंपनी वोल्टास (Voltas) ने एक जापानी कपड़ा मशीन निर्माता कंपनी के साथ वितरण समझौता किया है।

वोल्टास ने जापान की शीमा सीकी (Shima Seiki) के साथ भारत में इसके उत्पादों की बिक्री और मार्केटिंग के लिए करार किया है। इस साझेदारी से वोल्टास और शीमा दोनों की भारतीय कपड़ा उद्योग में तेजी से पहुँच बढ़ने की उम्मीद है।
इस खबर से वोल्टास के शेयर में मजबूती आयी है। बीएसई में वोल्टास का शेयर 611.20 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 618.00 रुपये पर खुला, जो अभी तक के कारोबार में इसका ऊपरी स्तर रहा है।
करीब पौने 11 बजे वोल्टास के शेयरों में 3.40 रुपये या 0.56% की मजबूती के साथ 614.60 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 20,336.18 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 664.60 रुपये और निचला स्तर 471.00 रुपये रहा है।
टाटा ग्रुप की वोल्टास की स्थापना 1954 में की गयी थी। वोल्टास ने दुनिया की सबसे ऊँची इमारत बुर्ज खलीफा में एयर कंडीशनिंग सेवा दी है। साथ ही यह एक समय सबसे बड़े महासागर लाइनर आरएमएस क्वीन मैरी में भी एयर कंडीशनिंग सेवाएँ दे चुकी है। (शेयर मंथन, 09 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख