शेयर मंथन में खोजें

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने इसलिए किया रिकॉर्ड तिथि का निर्धारण

रिकॉर्ड तिथि की घोषणा के बीच भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के शेयर में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल ने अपने आगामी राइट्स इश्यू में भाग लेने के लिए योग्य शेयरधारकों की पहचान करने के लिए 24 अप्रैल को बतौर रिकॉर्ड तिथि तय किया है। रिकॉर्ड तिथि का फैसला बुधवार 10 अप्रैल को एयरटेल के निदेशकों की विशेष समिति की बैठक में लिया गया।
कंपनी के बोर्ड ने फरवरी में ही राइट्स इश्यू को हरी झंडी दिखा दी थी, जबकि हाल ही में बाजार नियामक सेबी ने भी प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। 25,000 करोड़ रुपये के इश्यू में शेयरों का भाव 220 रुपये होगा। वहीं एयरटेल की विदेशी मुद्रा स्थायी बॉन्ड इश्यू के जरिये अतिरिक्त 7,000 करोड़ रुपये जुटाने की भी योजना है।
एयरटेल इस पूँजी से नेटवर्क क्षमता के विस्तार के लिए भविष्य में नयी व्यवस्थाओं में निवेश जारी रखेगी। पिछले महीने एयरटेल की सबसे बड़ी शेयरधारक सिंगटेल, प्रमोटरों और जीआईसी सिंगापुर ने कंपनी को कुल 32,000 करोड़ रुपये के इश्यू में भाग लेने के लिए प्रतिबद्धता जतायी थी।
बीएसई में एयरटेल का शेयर 340.05 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मामूली बढ़त के साथ 341.00 रुपये पर खुला। 348.15 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद करीब 10 बजे एयरटेल के शेयरों में 3.15 रुपये या 0.93% की वृद्धि के साथ 343.20 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर एयरटेल की बाजार पूँजी 1,37,270.72 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 427.00 रुपये और निचला स्तर 277.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 11 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख