शेयर मंथन में खोजें

कैंसर की दवा के लिए यूएसएफडीए की मंजूरी से चढ़ा वोकहार्ट (Wockhardt) का शेयर

प्रमुख दवा कंपनी वोकहार्ट (Wockhardt) को कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाई के लिए अमेरिकी औषधि नियामक यूएसएफडीए (USFDA) की मंजूरी मिल गयी है।

वोकहार्ट को डेसिटाबाइन के 50एमजी इंजेक्शन के लिए यूएसएफडीए ने हरी झंडी दिखायी है। डेसिटाबाइन, डैकोजेन का जेनेरिक संस्करण है, जिसकी बिक्री ऑटसुका अमेरिका के अलावा बाकी देशों में करती है।
इस दवा का उपयोग माइलोडिस्प्लास्टिक सिंड्रोम (कैंसर का समूह) के इलाज के लिए किया जाता है, जिसमें अस्थि मज्जा (Bone Marrow) में अपरिपक्व रक्त कोशिकाएँ परिपक्व नहीं होती और इसलिए वे स्वस्थ रक्त कोशिकाएँ नहीं बनती। वोकहार्ट जल्द ही इस दवा को अमेरिकी में पेश करेगी।
इस बीच बीएसई में वोकहार्ट का शेयर 442.05 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले बढ़त के साथ 450.00 रुपये पर खुला। 457.80 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद करीब सवा 10 बजे वोकहार्ट के शेयरों में 10.00 रुपये या 2.26% की वृद्धि के साथ 452.05 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 5,006.34 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 852.55 रुपये और निचला स्तर 375.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 11 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख