शेयर मंथन में खोजें

वेलस्पन कॉर्प (Welspun Corp) के शेयर में 2.5% से ज्यादा की मजबूती

सेंसेक्स में गिरावट के बावजूद विश्व में बड़े व्यास वाले पाइप की दूसरी सबसे बड़ी निर्माता कंपनी वेलस्पन कॉर्प (Welspun Corp) के शेयर में 2.5% से अधिक की बढ़ोतरी दिख रही है।

दरअसल को एक नया पाइप आपूर्ति ठेका मिला है। वैश्विक आधार पर मिले ठेके के तहत कंपनी को 180 केएमटी (किलो मेट्रिक टन) पाइप की आपूर्ति करनी है। इसमें से 136 केएमटी पाइप की आपूर्ति कंपनी भारत से करेगी।
गौरतलब है कि चालू वित्त वर्ष की शुरुआत में 1,661 केएमटी के ठेके थे, जिनका मूल्य 141 अरब रुपये है।
उधर बीएसई में वेलस्पन कॉर्प का शेयर 138.20 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले बढ़ोतरी के साथ 143.20 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह 146.50 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। करीब पौने 2 बजे कंपनी के शेयरों में 3.65 रुपये या 2.64% की मजबूती के साथ 141.85 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 3,762.23 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 186.90 रुपये और निचला स्तर 89.30 रुपये रहा है।
वेलस्पन कॉर्प, वेलस्पन ग्रुप का हिस्सा है। इसकी स्थापना 1995 में की गयी थी। (शेयर मंथन, 11 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख