शेयर मंथन में खोजें

नारायण हृदयालय (Narayana Hrudayalaya) ने अमेरिका में शुरू की नयी इकाई

बेंगलुरु स्थित स्वास्थ्य सेवा प्रदाता नारायण हृदयालय (Narayana Hrudayalaya) ने अमेरिका में एक नयी सहायक कंपनी की स्थापना की है।

नारायण हृदयालय ने अमेरिका के डेलावेयर राज्य में नारायण हेल्थ नोर्थ अमेरिका नाम से पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी शुरू की है। नारायण हेल्थ नोर्थ अमेरिका स्वास्थ्य क्षेत्र में परामर्श सेवाएँ प्रदान करेगी।
नारायण हेल्थ अमेरिका में व्यापार प्रक्रिया और प्रौद्योगिकी परामर्श व्यवसाय स्थापित करेगी। बेहतर स्वास्थ्य सेवा अनुभव सुनिश्चित करने के लिए कार्य संबंधी क्षमता में सुधार लाने के उद्देश्य के साथ नारायण हेल्थ एनएच की प्रक्रियाओं, प्रोटोकॉल और प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करेगी।
इस बीच बीएसई में नारायण हृदालय का शेयर 216.90 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले बढ़त के साथ 218.00 रुपये पर खुल कर हरे निशान में बना हुआ है। करीब सवा 10 बजे कंपनी के शेयरों में 1.40 रुपये या 0.65% की बढ़ोतरी के साथ 218.30 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 4,461.20 करोड़ रुपये की है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 289.00 रुपये और निचला स्तर 182.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 12 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख