शेयर मंथन में खोजें

जम्मू ऐंड कश्मीर बैंक (Jammu & Kashmir Bank) ने बेची पीएनबी मेटलाइफ में 2% हिस्सेदारी

जम्मू ऐंड कश्मीर बैंक (Jammu & Kashmir Bank) ने पीएनबी मेटलाइफ (PNB Metlife) में 2% हिस्सेदारी बेच दी है।

जम्मू ऐंड कश्मीर बैंक ने 185 करोड़ रुपये का यह सौदा भारत और ओमान सरकार के संयुक्त उद्यम ओमान इंडिया फंड (Oman India Fund) के साथ किया है। जानकारों के अनुसार इस बिक्री से पीएनबी मेटलाइफ के आईपीओ (IPO) के लिए बेंचमार्क तैयार होने की उम्मीद है।
गौरतलब है कि पीएनबी मेटलाइफ में पीएनबी की 30%, मेटलाइफ की 32%, एलप्रो इंटरनेशनल की 15%, एम पलोंजी की 18% और जम्मू ऐंड कश्मीर बैंक की 5% हिस्सेदारी है। इस समय पीएनबी मेटलाइफ की शेयर पूँजी 2,120 करोड़ रुपये है।
इस बीच बीएसई में जम्मू ऐंड कश्मीर बैंक का शेयर 62.95 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मामूली गिरावट के साथ 62.90 रुपये पर खुल कर 61.70 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। करीब 11 बजे कंपनी के शेयरों में 0.70 रुपये या 1.11% की कमजोरी के साथ 62.25 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 3,466.44 करोड़ रुपये की है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 65.95 रुपये और निचला स्तर 35.05 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 12 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख