शेयर मंथन में खोजें

जर्मनी की कंपनी के साथ संयुक्त उद्यम करार से ल्युमैक्स ऑटो (Lumax Auto) में मजबूती

मोटर वाहन कलपुर्जों की निर्माता ल्युमैक्स ऑटो (Lumax Auto) के शेयर में करीब 2.5% की मजबूती देखने को मिल रही है।

ल्युमैक्स ऑटो ने जर्मनी की जॉप होल्डिंग (Jopp Holding) के साथ संयुक्त उद्यम करार किया है। दोनों कंपनियों ने शिफ्ट टॉवर (मेन्युअल और ऑटोमेटेड) / शिफ्ट फॉर्क्स और सभी गियर सेंसर असेंबली जैसे मोटर वाहन पुर्जों के उत्पादन और बिक्री के लिए हाथ मिलाया है। संयुक्त उद्यम में दोनों कंपनियों की 50-50% हिस्सेदारी होगी।
संयुक्त उद्यम कंपनी दोनों पक्षों को 10 रुपये प्रति की दर से शेयर जारी करेगी।
इस खबर का ल्युमैक्स ऑटो के शेयर पर सकारात्मक असर पड़ा है। बीएसई में ल्युमैक्स ऑटो का शेयर 135.55 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 141.00 रुपये पर खुल कर 142.50 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। करीब साढ़े 11 बजे कंपनी के शेयरों में 3.25 रुपये या 2.40% की वृद्धि के साथ 138.80 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 946.03 करोड़ रुपये की है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 224.10 रुपये और निचला स्तर 127.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 12 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख