शेयर मंथन में खोजें

जेट एयरवेज (Jet Airways) में हिस्सेदारी बढ़ाने को तैयार हुई इतिहाद (Etihad)

खबरों के अनुसार यूएई की इतिहाद (Etihad) नकदी संकट से गुजर रही विमानन कंपनी जेट एयरवेज (Jet Airways) में हिस्सेदारी बढ़ाने को तैयार हो गयी है।

इतिहाद के इस फैसले से जेट एयरवेज के कर्जदारों को काफी राहत मिलेगी। इतिहाद द्वारा निवेश की घोषणा से जेट एयरवेज के डूबने से बचने की उम्मीद बन गयी है। नकदी संकट की वजह से विमानों को पट्टेदारों को किराया न देने के कारण जेट एयरवेज के अधिकतर विमानों का संचालन रुक गया। इसके नतीजे में कंपनी को अपनी तमाम अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं।
गौरतलब है कि इतिहाद से पहले और भी कंपनियों ने जेट एयरवेज को खरीदने में दिलचस्पी दिखायी है।
नकदी संकट की वजह से जेट एयरवेज अपने 16,000 से अधिक कर्मचारियों को पूरा वेतन नहीं दे पा रही है। कंपनी के पायलटों के समूह ने मंगलवार को प्रबंधन को कानूनी नोटिस भेजा है। इस समय कंपनी का प्रबंधन स्टेट बैंक ऑऱ इंडिया की अगुवाई वाला ऋणदाताओं का समूह कर रहा है।
बीएसई में जेट एयरवेज का शेयर 260.40 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 260.50 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 257.50 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है। करीब पौने 2 बजे कंपनी के शेयरों में 0.50 रुपये या 0.19% की वृद्धि के साथ 260.90 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 2,963.76 करोड़ रुपये की है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 650.50 रुपये और निचला स्तर 163.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 12 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख