शेयर मंथन में खोजें

52 हफ्तों के निचले स्तर से 62% मजबूत हुआ टाटा मोटर्स (Tata Motors) का शेयर

टाटा मोटर्स (Tata Motors) का शेयर आज 7% से ज्यादा मजबूती के साथ बंद हुआ।

आज कारोबार के दौरान कंपनी का शेयर 6 महीनों के शिखर तक भी चढ़ा। बता दें कि 08 फरवरी को 141.90 रुपये के 52 हफ्तों के निचले स्तर तक गिरने के बाद शेयर में 62% बढ़त हासिल कर ली है।
जानकारों के मुताबिक टाटा संस (Tata Sons) द्वारा टाटा मोटर्स में हिस्सेदारी बढ़ाये जाने से कंपनी के शेयर को सहारा मिला। 11 से 26 फरवरी के बीच टाटा संस ने खुले बाजार से 527 करोड़ रुपये में टाटा मोटर्स के 3.16 करोड़ शेयर खरीदे। इससे टाटा संस की टाटा मोटर्स में हिस्सेदारी 33.61% से बढ़ कर 34.4% हो गयी। साथ ही टाटा मोटर्स की सहायक कंपनी जेगुआर लैंड रोवर की जनवरी-मार्च में बेहतर वित्तीय नतीजे रहने की उम्मीद से भी कंपनी के शेयर को सहारा मिला।
उधर बीएसई में टाटा मोटर्स का शेयर 215.85 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले हल्की वृद्धि के साथ 216.00 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 232.50 रुपये के शिखर तक चढ़ा। अंत में यह 15.20 रुपये या 7.04% की बढ़ोतरी के साथ 231.05 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 66,712.19 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 360.60 रुपये और निचला स्तर 141.90 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 15 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख