शेयर मंथन में खोजें

स्पाइसजेट (SpiceJet) ने किया अमीरात (Emirates) के साथ कोडशेयर समझौता

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विस्तार करने की योजना के तहत विमानन कंपनी स्पाइसजेट (Spicejet) ने गल्फ की प्रमुख एयरलाइन (Emirates) के साथ कोडशेयर समझौता किया है।

गौरतलब है कि पारस्परिक साझेदारी से दोनों एयरलाइनों के यात्रियों के लिए नये मार्ग और गंतव्यों का रास्ता साफ हो जायेगा।
स्पाइसजेट के यात्री 51 घरेलू गंतव्यों से अमीरात के नेटवर्क का उपयोग कर सकेंगे, जो अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका और मध्य पूर्व में फैला है।
जानकारी के लिए बता दें कि कोड-शेयरिग से एक एयरलाइन अपने यात्री के लिए अपने साझेदार की फ्लाइट में सीट बुक कर सकती है। इससे वह अपने यात्रियों को उन गंतव्यों के लिए भी सेवाएँ देने में सक्षम होती है, जहाँ उसकी कोई मौजूदगी नहीं है।
हालाँकि इस खबर से स्पाइसजेट को सहारा नहीं मिलता दिख रहा है। बीएसई में स्पाइसजेट का शेयर 136.25 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 140.00 रुपये पर खुल तक अभी तक के कारोबार में 128.35 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। करीब 11 बजे यह 6.55 रुपये या 4.81% की गिरावट के साथ 129.70 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 7,778.35 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 22 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख