शेयर मंथन में खोजें

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने मिलाया श्रेई इक्विपमेंट फाइनेंस से हाथ

देश के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने गैर-बैंक ऋणदाता श्रेई इक्विपमेंट फाइनेंस (Srei Equipment Finance) के साथ करार किया है।

करार के तहत बुनियादी ढाँचे से जुड़े उपकरणों के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा और श्रेई इक्विपमेंट मिल कर ऋण देंगे। श्रेई के प्रमोटरों द्वारा शुरू की गयी गैर-लाभ इकाई 'इक्विप्पो' ऋण आपूर्ति की सुविधा प्रदान करेगी।
इस समझौते के तहत दोनों साझेदार एक-दूसरे के उपभोक्ताओं का लाभ उठा सकेंगे और एक-दूसरे के उत्पादों को भी बेच सकेंगे। साझेदारी से श्रेई और बैंक ऑफ बड़ौदा को एक-दूसरे का सहयोग करने और बाजार तथा उपभोक्ता आधार बढ़ाने में मदद मिलेगी।
हालाँकि इस खबर से बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयर को कोई सहारा नहीं मिल रहा है। बीएसई में बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर 126.35 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 126.50 रुपये पर खुल तक अभी तक के कारोबार में 124.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। करीब 12 बजे यह 1.05 रुपये या 0.83% की गिरावट के साथ 125.30 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 42,846.74 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 22 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख