शेयर मंथन में खोजें

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की इन कारों पर मिल रही है 45,000 रुपये तक की छूट

खबरों के अनुसार मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) बिक्री बढ़ाने और पुराने स्टॉक को निपटाने के लिए अपने कुछ मॉडलों पर छूट दे रही है।

मारुति सुजुकी की ऑल्टो 800 पर 40,000 रुपये तक की बचत का मौका मिल रहा है। 796 सीसी के 3-सिलिंडर पेट्रोल इंजन से लैस ऑल्टो 800 एक लीटर पेट्रोल में 24.7 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज देती है। ऑल्टो 800 की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 2.62 लाख रुपये है।
मारुति अपनी ऑल्टो के10 पर 45,000 रुपये की छूट दे रही है। ऑल्टो के10 की कीमत 3.66 लाख रुपये से 4.45 लाख रुपये (एक्स शोरूम दिल्ली) तक है। बता दें कि के10 में मारुति ने कई सुरक्षा उपकरण शामिल किये हैं। इसके अलावा मारुति की सेलेरियो पर 45,000 रुपये की बचत प्राप्त की जा सकती है। 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और एएमटी सुविधा से लैस सेलेरियो एक लीटर में 23.10 किलोमीटर की माइलेज देती है। इस कार की शुरुआती कीमत 4.31 लाख रुपये है।
बीएसई में मारुति सुजुकी का शेयर 7,441.10 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 7,434.00 रुपये पर खुल तक अभी तक के कारोबार में 7,342.15 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। करीब पौने 1 बजे यह 66.10 रुपये या 0.89% की गिरावट के साथ 7,375.00 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 2,22,784.04 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 22 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख