शेयर मंथन में खोजें

इंडिया पोस्ट (India Post) ने डाक सेवाओं के डिजिटलीकरण के लिए टीसीएस (TCS) से किया करार

इंडिया पोस्ट (India Post) ने देश की सबसे बड़ी आईटी सेवा प्रदाता कंपनी टीसीएस (TCS) के साथ करार किया है।

करार के तहत टीसीएस इंडिया पोस्ट को बहु-सेवा डिजिटल हब में तब्दील करने के साथ ही मेल और पैकेज की डिलीवरी को आधुनिक बनायेगी, उपभोक्ताओं के अनुभव में सुधार और आमदनी बढ़ाने के लिए नयी सेवाएँ शुरू करने में सहायता करेगी।
इंडिया पोस्ट के ट्रांसफॉर्मेशन का केंद्र कोल सिस्टम इंटीग्रेशन (सीएसआई) प्रोग्राम है, जिसे टीसीएस ने डिजाइन किया है और यही इसे लागू भी करती है। इसके साथ ही एक इंटीग्रेटेड ईआरपी (उद्यम संसाधन नियोजन) समाधान भी शुरू किया जायेगा, जिससे मेल संचालन, वित्त और अकाउंटिंग तथा मानव संसाधन कार्यों का संचालन होता है। साथ ही ईआरपी से डाक विभाग के 1,50,000 से अधिक डाकघर एक विशाल नेटवर्क में जुड़ जायेंगे, जिससे यह दुनिया का सबसे बड़ा वितरण ई-पोस्टल नेटवर्क बनेगा।
उधर बीएसई में टीसीएस का शेयर 2,164.35 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 2,166.00.00 रुपये पर खुल कर 2,135.10 रुपये तक गिरा है।
साढ़े 12 बजे के आस-पास कंपनी का शेयर 24.05 रुपये या 1.11% की कमजोरी के साथ 2,140.30 रुपये के भाव पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 8,03,122.90 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 23 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख