शेयर मंथन में खोजें

बायोकॉन (Biocon) करेगी बोनस शेयर जारी करने पर विचार, शेयर मजबूत

देश की सबसे बड़ी बायोफार्मास्युटिकल (Biopharmaceutical) कंपनी बायोकॉन (Biocon) के शेयर में 1% की मजबूती दिख रही है।

25 अप्रैल को बायोकॉन के निदेशक मंडल की बैठक होने जा रही है, जिसमें बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव पर विचार किया जायेगा। उसी बैठक में बायोकॉन का निदेशक मंडल लाभांश के एक प्रस्ताव पर विचार और सिफारिश करेगा।
उधर बीएसई में बायोकॉन का शेयर 607.75 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 620.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 620.05 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। इसके बाद 1 के आस-पास कंपनी के शेयरों में 6.10 रुपये या 1.00% की मजबूती के साथ 613.85 रुपये के भाव पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 36,825.00 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में बायोकॉन के शेयर का शिखर 718.35 रुपये और निचला स्तर 543.80 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 23 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख