शेयर मंथन में खोजें

ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) ने कमाया जबरदस्त मुनाफा, शेयर मजबूत

वित्त वर्ष 2018-19 की चौथी तिमाही में ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) को 1,505 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ।

हालाँकि पिछले कारोबार की साल की समान तिमाही में ऐक्सिस बैंक को 2,188.8 करोड़ रुपये के भारी घाटे में रहा था। वहीं साल दर साल आधार पर ऐक्सिस बैंक की शुद्ध ब्याज आमदनी 21% की बढ़त के साथ 5,706 करोड़ रुपये, शुल्क आमदनी 23% अधिक 3,020 करोड़ रुपये और गैर-ब्याज आमदनी 2,789 करोड़ रुपये से 26% बढ़ कर 3,526 करोड़ रुपये हो गयी।
बैंक के प्रोविजन 2,711 करोड़ रुपये के रहे, जो अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 3,046 करोड़ रुपये के रहे थे। बैंक का शुद्ध ब्याज मार्जिन ठीक पिछली तिमाही में 3.47% से की तुलना में 3.44%, शुद्ध एनपीए अनुपात 2.36% से घट कर 2.06% और सकल एनपीए अनुपात 5.75% के मुकाबले 5.26% रह गया।
दिसंबर समाप्ति पर बैंक का पूँजी पर्याप्तता अनुपात (सीएआर) 15.84% रहा, जबकि तिमाही दर तिमाही आधार पर प्रोविजन कवरेज अनुपात 75% की तुलना में 77% हो गया।
प्रमुख ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने संपत्ति गुणवत्ता में सुधार के साथ बैंक के नतीजों को शानदार बताया है।
उधर बीएसई में ऐक्सिस बैंक का शेयर 740.85 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 761.30 रुपये पर खुला है। करीब 10 बजे यह 11.85 रुपये या 1.60% की वृद्धि के साथ 752.70 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 1,93,761.89 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 26 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख