शेयर मंथन में खोजें

टाटा स्टील (Tata Steel) के जनवरी-मार्च तिमाही मुनाफे में 84% की जबरदस्त गिरावट

साल दर साल आधार पर 2019 की जनवरी-मार्च तिमाही में बहुराष्ट्रीय इस्पात निर्माता कंपनी टाटा स्टील (Tata Steel) के मुनाफे में 84% की गिरावट दर्ज की गयी है।

2018 की समान तिमाही में 14,688 करोड़ रुपये के मुकाबले टाटा स्टील का मुनाफा गिर कर 2,295 करोड़ रुपये रह गया। हालाँकि इन दोनों तिमाहियों का मुनाफा सीधे तौर पर तुलनीय नहीं है। दरअसल इसमें नैटस्टील होल्डिंग और टाटा स्टील थाईलैंड शामिल नहीं हैं क्योंकि उन्हें 'एसेट हेल्ड फॉर सेल्स' या बिक्री के रूप में वर्गीकृत किया गया है। साथ ही 2018 की जनवरी-मार्च तिमाही में टाटा स्टील को यूके पेंशन योजना के पुनर्गठन के कारण 11,376 करोड़ रुपये का असामान्य लाभ हुआ था।
इस बीच टाटा स्टील की शुद्ध आमदनी 33,705 करोड़ रुपये से 25% की वृद्धि के साथ 42,424 करोड़ रुपये हो गयी। इसके अलावा टाटा स्टील का एबिटा 5,857 करोड़ रुपये के मुकाबले 33% की बढ़त के साथ 7,814 करोड़ रुपये रहा।
टाटा स्टील का तिमाही स्टील उत्पादन 27% और आपूर्ति 29% बढ़ी। इनमें भारतीय स्टील उत्पादन में 46% और आपूर्ति में 55% का इजाफा हुआ।
बीएसई में टाटा स्टील का शेयर 510.90 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 520.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 545.50 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब सवा 11 बजे यह 30.35 रुपये या 5.94% की वृद्धि के साथ 541.25 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 62,021.78 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 26 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख