शेयर मंथन में खोजें

बायोकॉन (Biocon) की आमदनी और मुनाफे में इजाफा

साल दर साल आधार पर वित्त वर्ष 2018-19 की चौथी तिमाही में बायोकॉन (Biocon) के मुनाफे में 63.9% की बढ़ोतरी हुई है।

कंपनी का मुनाफा 130.4 करोड़ रुपये से बढ़ कर 213.7 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान बायोकॉन की शुद्ध आमदनी भी 1,169.5 करोड़ रुपये से 30.7% अधिक 1,528.8 करोड़ रुपये रही। साथ ही कंपनी का एबिटा 73% की बढ़ोतरी के साथ 403 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 644 आधार अंक अधिक 26.4% रहा।
प्रमुख ब्रोकिंग आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने बायोकॉन के नतीजों को मिला-जुला बताया है। ब्रोकिंग फर्म के मुताबिक अनुमान से कम आमदनी के बावजूद बायोकॉन का मुनाफा अनुमान से बेहतर रहा। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने 190 करोड़ रुपये के मुनाफे के साथ बायोकॉन की शुद्ध आमदनी के 1,608 करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया था।
अलग-अलग क्षेत्रों पर नजर डालें तो बायोकॉन की बायोलॉजिक्स 87.1% की बढ़ोतरी के साथ 451 करोड़ रुपये, कॉन्ट्रैक्ट रिसर्च (सिंजीन) 30.6% अधिक 534 करोड़ रुपये और छोटे अणु (Small molecules) आमदनी 9.7% की वृद्धि के साथ 465 करोड़ रुपये रही।
उधर बीएसई में बायोकॉन का शेयर 620.10 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज मजबूती के साथ 629.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के सत्र में 612.70 रुपये तक फिसला है। करीब पौने 1 बजे कंपनी के शेयरों में 3.60 रुपये या 0.58% की मजबूती के साथ 623.70 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर बायोकॉन की बाजार पूँजी 37,407.00 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 718.35 रुपये और निचला स्तर 543.80 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 26 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख