शेयर मंथन में खोजें

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) के निदेशक मंडल ने लिया बड़ा फैसला

गुरुवार को देश के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) के निदेशक मंडल की बैठक हुई।

बैठक में भारत सरकार (Govt of India) को तरजीही आधार पर 5,042 करोड़ रुपये के नये इक्विटी शेयर जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गयी। इस मामले में अभी डाक मतपत्र के जरिये शेयरधारकों की भी मंजूरी ली जायेगी।
उधर बीएसई में बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर 122.15 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज मामूली बढ़ोतरी के साथ 123.50 रुपये पर खुल कर अभी तक के सत्र में 123.90 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
करीब पौने 2 बजे बैंक के शेयरों में 0.20 रुपये या 0.16% की मजबूती के साथ 122.35 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर बैंक ऑफ बड़ौदा की बाजार पूँजी 41,889.65 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 157.45 रुपये और निचला स्तर 90.70 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 26 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख