शेयर मंथन में खोजें

पीवीआर (PVR) ने किया नये मल्टीप्लेक्स का शुभारंभ

मल्टीप्लेक्स श्रृंख्ला कंपनी पीवीआर (PVR) के शेयर में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

कंपनी ने कोलकाता (पश्चिम बंगाल) के न्यूटाउन में 3 स्क्रीन वाले एक नये मल्टीप्लेक्स का शुभारंभ किया है। पीवीआर का यह नया मल्टीप्लेक्स 2के बार्को प्रोजेक्शन सिस्टम, डॉल्बी 7.1 सर्राउंड साउंड सिस्टम और नेक्सजेन 3डी स्क्रीन से लैस है। इसके साथ ही देश के 66 शहरों में 164 जगहों पर पीवीआर के मल्टीप्लेक्सों की कुल 767 स्क्रीन हो गयी हैं।
इसके साथ ही पश्चिम बंगाल में पीवीआर की 04 जगहों पर 16 स्क्रीन हो गयी हैं। वहीं पूर्वी भारत में कंपनी की 08 स्थानों पर 30 स्क्रीन हो गयी हैं। पीवीआर के 17,806 वर्ग फीट में फैले नये मल्टीप्लेक्स में 687 लोगों के बैठने की क्षमता है।
उधर बीएसई में पीवीआर का शेयर 1,713.75 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज बढ़ोतरी के साथ 1,725.15 रुपये पर खुल कर अभी तक के सत्र में 1,729.90 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
करीब 2.50 बजे कंपनी के शेयरों में 3.50 रुपये या 0.20% की हल्की मजबूती के साथ 1,717.25 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर पीवीआर की बाजार पूँजी 8,026.18 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,737.60 रुपये और निचला स्तर 1,064.55 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 26 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख