शेयर मंथन में खोजें

जनवरी-मार्च तिमाही में जोरदार घाटे से 25% टूटा यस बैंक (Yes Bank) का शेयर

जनवरी-मार्च तिमाही में 1,507 करोड़ रुपये के जबरदस्त घाटे के कारण यस बैंक (Yes Bank) के शेयर में करीब 25% की कमजोरी देखने को मिल रही है।

बैड लोन के लिए प्रोविजन के कारण यस बैंक को इतना घाटा हुआ। दिसंबर तिमाही में 550 करोड़ रुपये के मुकाबले बैंक के प्रोविजन (खास कर आईएलऐंडएफएस और जेट एयरवेज) करीब सात गुना बढ़ कर 3,662 करोड़ रुपये के हो गये।
इसके मुकाबले पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही में यस बैंक को 1,179.44 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। जनवरी-मार्च तिमाही में यस बैंक की शुद्ध ब्याज आमदनी 16.3% बढ़ कर 2,506 करोड़ रुपये रही, मगर गैर-ब्याज आमदनी 62.6% घट कर 531.7 करोड़ रुपये की रह गयी।
यस बैंक के एनपीए अनुपात में भी बढ़ोतरी दर्ज की गयी। बैंक का सकल एनपीए अनुपात 1.28% के मुकाबले 3.22% और शुद्ध एनपीए अनुपात 0.64% से अंक बढ़ कर 1.86% पर पहुँच गया।
बीएसई में यस बैंक का शेयर 237.40 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में कमजोरी के साथ 213.70 रुपये पर खुल कर 173.00 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है, जो इसके करीब पिछले डेढ़ महीने का भी निचला स्तर है।
करीब पौने 10 बजे बैंक के शेयरों में 59.10 रुपये या 24.89% की गिरावट के साथ 178.30 रुपये के भाव पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 41,341.28 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 404.00 रुपये और निचला स्तर 147.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 30 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख