शेयर मंथन में खोजें

जनवरी-मार्च में मुनाफे से बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra) ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra) को वित्त वर्ष 2018-19 की चौथी तिमाही में 72.4 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है।

इसके मुकाबले बैंक 2017-18 की समान अवधि में 113.5 करोड़ रुपये के घाटे में रहा था। बैंक की शुद्ध ब्याज आमदनी 880.8 करोड़ रुपये के मुकाबले 13.5% की बढ़ोतरी के साथ 999.9 करोड़ रुपये रही। जानकारों के अनुमान से बेहतर नतीजों को एनपीए में सुधार से काफी लाभ मिला है।
बैंक ऑफ महाराष्ट्र का शुद्ध एनपीए अनुपात 11.24% से घट कर 5.52% रह गया, जो ठीक पिछली तिमाही में 5.92% रहा था। वहीं बैंक का सकल एनपीए अनुपात 19.48% के मुकाबले 16.40% रह गया, जो ठीक पिछली तिमाही के दौरान 17.31% था।
इसके अलावा अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 4,421.6 करोड़ रुपये के मुकाबले जनवरी-मार्च तिमाही में बैंक ऑफ महाराष्ट्र के प्रोविजन 414.8 करोड़ रुपये के रह गये। इसका भी बैंक के नतीजों पर काफी सकारात्मक असर पड़ा।
इस बीच बीएसई में बैंक ऑफ महाराष्ट्र का शेयर 19.30 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में मजबूती के साथ 19.90 रुपये पर खुल कर शुरुआती कारोबार में ही 20.00 रुपये के 52 हफ्तों के शिखर तक चढ़ा। मगर इसके बाद बैंक के शेयरों में बिकवाली भी हुई। करीब 10.35 बजे बैंक के शेयरों में 0.89 रुपये या 4.61% की गिरावट के साथ 18.41 रुपये के भाव पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 4,781.16 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 30 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख