शेयर मंथन में खोजें

उच्च प्रोविजन, व्यय के कारण आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के मुनाफे में गिरावट

साल दर साल आधार पर वित्त वर्ष 2018-19 की चौथी तिमाही में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के मुनाफे में 5% की गिरावट आयी है।

2019 की जनवरी-मार्च तिमाही में बैंक ने 969.06 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया, जबकि 2018 की समान अवधि में इसे 1,020 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। इस दौरान बैंक की शुद्ध ब्याज आमदनी 26.5% की बढ़ोतरी के साथ 7,620 करोड़ रुपये रही। वहीं बैंक का शुद्ध ब्याज मार्जिन ठीक पिछली तिमाही में 3.40% से सुधर कर 3.72% रहा।
जानकारों के अनुमान से कमजोर नतीजों में आईसीआईसीआई बैंक के अक्टूबर-दिसंबर में 4,244.15 करोड़ रुपये से बढ़ कर प्रोविजन % की बढ़ोतरी के साथ 5,451.41 करोड़ रुपये के रहे। हालाँकि साल दर साल आधार पर बैंक के प्रोविजन 17.7% घटे। 2018 की जनवरी-मार्च तिमाही में बैंक के प्रोविजन 6,625.75 करोड़ रुपये के रहे थे।
साल दर साल आधार पर बैंक की कुल आमदनी 19,942.97 करोड़ रुपये से 4.86% की बढ़त के साथ 20,913.82 करोड़ रुपये की रही।
तिमाही दर तिमाही आधार पर बैंक के एनपीए अनुपात में भी सुधार हुआ है। बैंक का शुद्ध एनपीए अनुपात 2.58% से घट कर 2.06% रह गया। साल दर साल आधार पर बैंक के कुल एडवांस 15% बढ़ कर 5.86 लाख करोड़ रुपये पर पहुँच गये।
उधर बीएसई में आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 401.40 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले हल्की गिरावट के साथ 400.90 रुपये पर खुला। करीब 10 बजे बैंक के शेयरों में 1.05 रुपये या 0.26% की कमजोरी के साथ 400.35 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 07 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख