शेयर मंथन में खोजें

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के जनवरी-मार्च तिमाही मुनाफे में 29% का इजाफा

साल दर साल आधार पर प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के जनवरी-मार्च तिमाही मुनाफे में 29% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है।

पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही में 82.9 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी का मुनाफा 107.2 करोड़ रुपये रह गया। हालाँकि जानकारों ने कंपनी के भारी घाटे का अनुमान लगाया था। जानकारों का मानना है कि तिमाही के 2,022.1 करोड़ रुपये के विशेष लाभ और बिक्री और विपणन व्यय पर कड़े नियंत्रण के सहारे एयरटेल को मुनाफा हुआ है। हालाँकि कंपनी की अफ्रीकी आमदनी 5,615 करोड़ रुपये की तुलना में घट कर 5,511.50 करोड़ रुपये की रही।
तिमाही दर तिमाही आधार पर एयरटेल की कुल आमदनी 1.8% अधिक 20,602 करोड़ रुपये, घरेलू मोबाइल आमदनी 4% की बढ़ोतरी के साथ 10,632 करोड़ रुपये, ऑपरेटिंग लाभ 6.6% बढ़ कर 6,632 करोड़ रुपये और मार्जिन 150 आधार अंकों की वृद्धि के साथ 32.2% रहा।
उधर बीएसई में भारती एयरटेल का शेयर 333.40 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 340.00 रुपये पर खुला। करीब साढ़े 10 बजे कंपनी के शेयरों में 0.80 रुपये या 0.24% की कमजोरी के साथ 332.60 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,70,810.70 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 379.87 रुपये और निचला स्तर 254.29 रुपये रहा। (शेयर मंथन, 07 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख