शेयर मंथन में खोजें

एस्कॉर्ट्स (Escorts) के तिमाही मुनाफे में 7.8% की वृद्धि

साल दर साल आधार पर वित्त वर्ष 2018-19 की जनवरी-मार्च तिमाही में कृषि उपकरण निर्माता एस्कॉर्ट्स (Escorts) के मुनाफे में 7.8% की बढ़त दर्ज की गयी।

कंपनी ने 2017-18 की समान तिमाही में 112.5 करोड़ रुपये की तुलना में 121.4 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया। इसी दौरान एस्कॉर्ट्स की शुद्ध आमदनी 1,436.1 करोड़ रुपये से 13.6% की वृद्धि के साथ 1,631.7 करोड़ रुपये रही। कंपनी का एबिटा 9.2% की बढ़ोतरी के साथ 189.8 करोड़ रुपये रहा।
गौरतलब है कि 2019 की जनवरी-मार्च तिमाही में ही वार्षिक आधार पर कंपनी की ट्रैक्टर बिक्री 6.7% बढ़ कर 25,136 इकाई और निर्माण उपकरणों की बिक्री 5.6% अधिक 1,455 इकाई रही। प्रमुख ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने एस्कॉर्ट्स के नतीजों कमजोर बताया है।
उधर बीएसई में एस्कॉर्ट्स का शेयर 664.70 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह हल्की बढ़ोतरी के साथ 668.35 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 641.85 रुपये के निचले स्तर तक गिरा।
करीब सवा 3 बजे कंपनी के शेयरों में 19.40 रुपये या 2.92% की कमजोरी के साथ 645.30 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 7,924.60 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में इसके शेयर का ऊपरी स्तर 993.25 रुपये और निचला स्तर 542.60 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 07 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख