शेयर मंथन में खोजें

टाटा मोटर्स (Tata Motors) : जेगुआर लैंड रोवर (Jaguar Land Rover) की यूके बिक्री बढ़ी

खबरों के अनुसार टाटा मोटर्स (Tata Motors) की यूके में स्थित सहायक कंपनी जेगुआर लैंड रोवर (Jaguar Land Rover) की अप्रैल बिक्री साल दर साल आधार पर बढ़ी है।

यूके में कंपनी ने अप्रैल 2018 के मुकाबले 2019 की समान अवधि में 11.5% अधिक 8,295 गाड़ियाँ बेचीं। इनमें जेगुआर की बिक्री 8% की बढ़त के साथ 2,607 इकाई रही, जबकि लैंड रोवर की बिक्री 13% की वृद्धि के साथ 5,688 इकाई रही।
बीएसई में एस्कॉर्ट्स का शेयर 200.10 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह मामूली बढ़ोतरी के साथ 201.70 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 189.35 रुपये के निचले स्तर तक गिरा। बता दें कि दोपहर 1 बजे के बाद टाटा मोटर्स के शेयरों में काफी बिकवाली हुई।
अंत में यह 10.10 रुपये या 5.05% की कमजोरी के साथ 190.00 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 54,859.63 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में इसके शेयर का ऊपरी स्तर 346.75 रुपये और निचला स्तर 141.90 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 07 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख