शेयर मंथन में खोजें

डीएचएफएल (DHFL) को मिली राष्ट्रीय आवास बैंक (National Housing Bank) की मंजूरी

गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) डीएचएफएल (DHFL) को आधार हाउसिंग फाइनेंस (Aadhar Housing Finance) में हिस्सेदारी बेचने के लिए राष्ट्रीय आवास बैंक (National Housing Bank) की मंजूरी मिल गयी है।

डीएचएफएल आधार हाउसिंग फाइनेंस में जल्द ही हिस्सेदारी बेचने जा रही है।
फरवरी में डीएचएफएल के निदेशक मंडल ने आधार हाउसिंग में पूरी हिस्सेदारी (9.15% या 23,01,090 शेयर) बीसीपी टॉपको (BCP Topco) को बेचने के लिए हरी झंडी दिखा दी थी। गौरतलब है कि बीसीपी टॉपको का नियंत्रण निजी इक्विटी फंडों के पास है, जिनका प्रबंधन ब्लैकस्टोन (Blackstone) द्वारा किया जाता है।
उधर बीएसई में 116.65 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले डीएचएफएल का शेयर कमजोरी के साथ 115.50 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 110.25 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है। साढ़े 11 बजे के करीब यह 0.35 रुपये या 0.30% की बढ़ोतरी के साथ 117.00 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 3,663.88 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 690.00 रुपये और निचला स्तर 97.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 08 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख